रामपुर, अप्रैल 12 -- सपा नेता आजम खां और उनके बेटे के खिलाफ दर्ज केस में गवाही देने जा रहे मां-बेटे को आरोपियों ने रास्ते में रोक लिया। तमंचे के बल पर गवाही न देने का दबाव बनाया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। गंज थाना क्षेत्र के अखून खेलान निकट रजा डिग्री कॉलेज निवासी नदीम खां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी माता शहनाज बेगम ने साल 2023 में शहर विधानसभा के उपचुनाव में सपा नेता आजम खां और उनके पुत्र पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के खिलाफ मतदान को प्रभावित कराने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इस मामले में ही नदीम खां और उनकी माता को समन प्राप्त हो चुके हैं। उनकी आठ अप्रैल को न्यायालय में साक्ष्य के लिए तारीख थी। आरोप लगाया कि सपा के पूर्व प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.