रामपुर, दिसम्बर 18 -- सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां के खिलाफ एक और मुकदमे में फैसले की तैयारी हो गई है। आजम पर दर्ज भड़काऊ भाषण के केस में दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने निर्णय के लिए आज यानि 18 दिसंबर की तारीख मुकर्रर की है। इसके लिए आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश होंगे। मालूम हो कि आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने शहर कोतवाली में दो अप्रैल, 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उनका आरोप है कि सपा नेता आजम खां ने 29 मार्च 2019 को सपा प्रत्याशी के तौर पर सपा कार्यालय पर भड़काऊ भाषण दिया, जिसमें उस समय के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ विवादित बयान देकर माहौल भड़काने का कार्य किया। साथ ही चुनाव आयोग पर भी दबाव बनाने की कोशिश की। इस केस का ट्रायल एमपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.