रुद्रपुर, फरवरी 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। निकाय चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू हो गयी है। हार की समीक्षा के बाद जिला, महानगर और वार्ड कमेटियों में फेरबदल किया गया है। रविवार को आयोजित बैठक में आजम खान को जिला कमेटी का सचिव और उमर खान एवं मानस बैरागी को महानगर कमेटी का महामंत्री मनोनीत किया गया। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा एवं महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मीना शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद जिला, महानगर एवं वार्ड कमेटियों में फेरबदल किया है। बैठक में वार्ड 6 जगतपुरा में राहुल प्रजापति को वार्ड अध्यक्ष घोषित किया गया। इस वार्ड में अब तक वार्ड अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे भूपेन्द्र कुमार को नगर सचिव मनोनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.