संवाददाता, अक्टूबर 24 -- यूपी के बस्ती जिले में आजम खान की फोटो पर कालिख पोतने को लेकर पुलिस ने सक्रिय हो गई है। पुलिस ने कालिख पोतने वाले शिवसेना के नेताओं पर केस दर्ज कर लिया है। पुरानी बस्ती में यह केस दर्ज किया गया है। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष की तहरीर के आधार पर यह केस दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी बस्ती पुलिस को दी तहरीर में समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विपिन कुमार त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि निर्मली कुण्ड बस्ती में सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने दीपावली और छठ पूजा का शुभकामना संदेश वाला होर्डिंग्स लगवाया था। इस पर आजम खान का फोटो लगा था। आरोप है कि शिव सेना के जिलाप्रभारी प्रमोद पाण्डेय, आशीष गुप्ता, नरेंद्र दुबे, विवेक बघेल और चार अन्य साथियों के साथ मिलकर होर्डिंग पर लगे आजम खान की फोटो पर कालिख पोत दी। पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.