रामपुर, नवम्बर 18 -- रामपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां 55 दिन ही खुली हवा में सांस ले सके। हालांकि, इन 55 दिन में हर दिन वह मीडिया की सुर्खियां बने रहे। इस बीच यूपी की सियासत को भी उन्होंने गर्माहट दी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी उनसे मिलने आए। मालूम हो कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां 18 अक्तूबर 2023 में बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल भेज दिए गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी और बेटे को भी जेल हुई थी। तब आजम खां को सुरक्षा कारणों से सीतापुर और अब्दुल्ला को हरदोई जेल भेजा गया था। जबकि, तजीन फात्मा रामपुर जेल में ही रहीं थीं। हाईकोर्ट से जमानत होने के बाद आजम खां को बीते 23 सितंबर को सीतापुर की जेल की सलाखों से आजादी मिली थी। लेकिन, 55 दिन बीतते ही सोमवार को धोखाधड़ी के एक औ...