रामपुर, सितम्बर 24 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां और उनके परिवार से मिलने रामपुर आएंगे। रामपुर प्रशासन को आठ अक्तूबर का कार्यक्रम जारी किया गया है। कार्यक्रम मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुट गया है। सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां 23 माह से सीतापुर जेल में बंद थे। मंगलवार को वह जेल से रिहा हुए। जैसे ही वह रामपुर पहुंचे तो सपा नेताओं और कार्याकर्ताओं का उनके घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। अब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम जारी हुआ है। वह आठ अक्तूबर को अमौसी एयरपोर्ट से बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद सुबह करीब 11:30 पर आजम खां के घर पहुंच जाएंगे। वहां करीब एक घंटा रूकने के बाद लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.