फिरोजाबाद, दिसम्बर 20 -- फिरोजाबाद। सपा के कद्दावर नेता आजम खान द्वारा फिरोजाबाद में सन 2007 में चुनावी सभा के दौरान दिए उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण के मामले में अब सुनवाई 22 दिसम्बर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमपी एमएलए कोर्ट में होगी। आजम की जमानत को लेकर कोर्ट में प्रस्तुत किए दो जमानतियों ने अपनी जमानत वापस लेने का प्रार्थना पत्र डाला था लेकिन दोनों जमानती शनिवार को प्रस्तुत नहीं हुए। फिरोजाबाद में 2 अप्रैल सन 2007 को थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोहल्ला हुसैनी में आजम खान ने चुनावी सभा को संबोधित किया था। प्रशासन का आरोप है कि आजम ने इस सभा में उत्तेजक और सांप्रदायिक भाषण दिया था। तत्कालीन एसडीएम सदर रविशंकर गुप्ता निर्वाचन अधिकारी ने मामले को लेकर थाना रसूलपुर में 4 अप्रैल 2007 को आजम के खिलाफ बिना अनुमति जनसभा करने और उत्तेजक और सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.