नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- जेल में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मो. आजम खां को गुरुवार को भड़काऊ भाषण देने के मामले में बड़ी राहत मिल गई। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट ने साक्ष्यों के अभाव में आजम खां को बरी कर दिया है। फैसले के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश हुए। दोषमुक्त होने पर कोर्ट का शुक्रिया अदा किया। आजम के खिलाफ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता फैसल खान लाला ने शहर कोतवाली में दो अप्रैल 2019 को मुकदमा दर्ज कराया था। आजम खां फिलहाल बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड के मामले में जेल में बंद हैं। लाला का आरोप है कि सपा नेता आजम खां ने 29 मार्च 2019 को सपा प्रत्याशी के तौर पर सपा कार्यालय पर भड़काऊ भाषण दिया। इसमें उस समय के जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, एसडीएम सदर और सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ विवादित बयान देक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.