रामपुर, अक्टूबर 3 -- रामपुर, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खां का स्वास्थ्य फिर खराब हो गया है। उन्हें लेकर परिजन गुरुवार की शाम दिल्ली रवाना हो गए हैं। मालूम हो कि आजम खां का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है। 23 माह बाद सीतापुर जेल से जमानत पर लौटे आजम 25 सितंबर को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे और कई चेकअप कराए थे। चार दिन पहले ही वह दिल्ली से लौटे थे कि गुरुवार की शाम उनकी तबियत फिर खराब होने लगी। जिस पर परिजन उन्हें दिल्ली ले गए। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर ने बताया कि आजम खां का स्वास्थ्य सही नहीं है। उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। वहां शुक्रवार को कुछ चेकअप आदि होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...