लखनऊ, अक्टूबर 8 -- उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की आजम खान से मुलाकात राजनीतिक मजबूरी का नतीजा है। राजभर ने कहा कि आजम खान 23 महीने जेल में रहे, लेकिन अखिलेश यादव एक बार भी मिलने नहीं गए। उन्होंने कहा कि अब जेल से छूटने के बाद उन्हें आजम खान की याद आ गई। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अखिलेश को डर सता रहा है कि कहीं आजम खान और शिवपाल सिंह यादव मिलकर कोई खेल न कर दें। समाजवादी पार्टी में इन दोनों नेताओं की गहरी पकड़ है, और अखिलेश को इसी टूट का भय है। ओमप्रकाश राजभर ने आगे कहा कि आजम खान की सपा में अब भी वही हनक बरकरार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सपा में अब भी आजम की स्थिति मजबूत है। राजभर ने यह भी कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.