कटिहार, जनवरी 26 -- आजमनगर एक संवाददाता। सरकारी अर्द्ध सरकारी तथा निजी जगह पर सरस्वती पूजा की धूम देखी गई। रविवार के दिन सरस्वती पूजा का समापन मूर्ति विसर्जन के पश्चात संपन्न हो गया। इस मौके पर गाजे बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में महिलाएं युवतियां बुजुर्ग महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इससे पूर्व शनिवार के दिन भी कुछ पंडाल में निर्मित सरस्वती की पूजा अर्चना का समापन के बाद विसर्जन कार्यक्रम कराए गए थे। रविवार के दिन सुबह से ही दिनभर मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम लगा रहा। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार अंचल अधिकारी मोहम्मद रिजवान आलम दलबल के साथ विधि व्यवस्था संभालते हुए क्षेत्र भ्रमण करते देखे गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...