कटिहार, नवम्बर 14 -- आजमनगर, एक संवाददाता आजमनगर बाजार का लाइफ लाइन कहे जाने वाला सड़क पर केसरी चौक के पास आए दिन जाम रहने से आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एक तो यहां पर टर्निंग रहने से अधिकतर वाहन एक दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में फस जाते हैं। दूसरी ओर अतिक्रमण नहीं हटाई जाने की वजह से सड़क सिकुड़ कर रह गया है। जबकि केसरी चौक के पास टर्निंग पर कम जगह रहने से प्रखंड कार्यालय की ओर जाने वाली सभी वाहनों को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। इस बाबत आए दिन जाम की समस्या आम हो गई है। बाजार के लोगों का कहना है कि केसरी चौक में ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था अगर हो जाए तो जाम की समस्या बहुत हद तक कम हो सकती है। बाजार के लोगों में विक्की भगत, अनंत केसरी, रघुवीर पोद्दार, श्याम केसरी, मोहम्मद मसूद आलम आदि लोगों सहित सैकड़ों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.