गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए 05009 आजमगढ़-यशवन्तपुर एकल यात्रा स्पेशल वाया गोरखपुर का संचलन 11 फरवरी को एकल यात्रा के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने दी है। 05009 आजमगढ़-यशवन्तपुर एकल यात्रा स्पेशल 11 फरवरी को आजमगढ़ से सुबह 05:05 बजे प्रस्थान कर 8:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 10:30 बजे यशवन्तपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 17 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...