अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के बीएन इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को आजमगढ़ ने एक आसान मुकाबले में सैफई की टीम को 66 रनों से हरा दिया। आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज सौरभ कुमार ने पांच विकेट लेकर सफाई की बल्लेबाजी को ध्वस्त कर दिया। खेल का शुभारंभ व्यवसाई रवि भद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। उन्होंने कहा खेल मानव जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है। खेल तन मन चुस्त दुरुस्त रहता है। टॉस जीतकर आजमगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। आजमगढ़ की टीम ने नौ विकेट गवांकर निर्धारित 20 ओवर में 140 रन बनाए। सैफई की टीम ने 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.1 एक ओवर में 74 बनाकर आल आउट हो गई। सैफई के लिए सबसे ज्यादा रन अंशुमान ने 21 रन बनाए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.