आजमगढ़, दिसम्बर 11 -- आजमगढ़। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 13137/13738 कोलकाता-आजमगढ़ एवं आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस के रेक संरचना में परिवर्तन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 13137/13738 कोलकाता-आजमगढ़, एवं आजमगढ़-कोलकाता में कोलकाता से 9 फरवरी और आजमगढ़ से 10 फरवरी से संशोधित संरचना के अनुसार शयनयान श्रेणी के 7, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 4, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनामी के 3, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2, साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, एलएसएलआरडी का 1 एवं जनरेटर सह लगेजयान के 1 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...