आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। आजमगढ़ मंडल के जेडी दिनेश सिंह पर मंगलवार को अलीगढ़ जनपद में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया। अलीगढ़ में वर्ष 2003 से 2013 के बीच शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते से 4.9 करोड़ की हेराफेरी हुई थी। इस दौरान कुछ समय के लिए दिनेश सिंह भी अलीगढ़ में बीएसए के पद पर तैनात रहे। वर्तमान अलीगढ़ के बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि एफआईआर में जेडी का नाम नहीं है। तत्कालीन बीएसए के नाम से मुकदमा दर्ज कराया गया है। अलीगढ़ में शिक्षकों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों में 4.9 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। अपर मुख्य सचिव बेसिक की जांच के बाद मंगलवार को अलीगढ़ बीएसए डॉ. राकेश कुमार सिंह ने वर्ष 2003 से 2013 तक की अवधि में अलीगढ़ में तैनात रहे 11 बीएसए, सभी ब्लाकों के बीईओ, वित्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.