लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नए शहर प्रोत्साहन योजना में आजमगढ़ विकास प्राधिकरण को नई आवासीय योजना लाने के लिए 100 करोड़ रुपये दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला हुआ। इसके मुताबिक आजमगढ़ विकास प्राधिकरण कोटिला परगना निजामाबाद में आवासीय योजना लाएगा। भूमि अधिग्रहण के लिए उसे 194 करोड़ रुपये की जरूरत है। सीड कैपिटल के आधार पर उसे 100 करोड़ रुपये पहली किस्त के रूप में दिया गया है। योजना के लिए भूमि लेने पर आने वाले खर्च का 50 प्रतिशत तक खर्च राज्य सरकार की ओर से विकास प्राधिकरणों को सीड कैपिटल के रूप में दिया जा रहा है। अधिकतम 20 वर्ष के लिए यह पैसा विकास प्राधिकरणों को दिया जा रहा है, इसके बाद उन्हें इसे वापस करना होगा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.