चंदौली, जनवरी 21 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर के अमर वीर इंटर कालेज के मैदान पर अमर शहीद स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजत फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया। फाइनल मुकाबला उसिया गाजीपुर और मुबारकपुर आजमगढ़ के बीच खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में उसिया गाजीपुर की टीम ने उम्दा खेल कर प्रदर्शन करते हुए पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी और 2-1 से मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए चैम्पियन ट्राफी पर अपना कब्जा किया। इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किक मारकर प्रतियोगता का शुभारंभ किया। इस दौरान सैयदराजा के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि ग्रामीण इलाके में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होना खिलाड़ियों के लिए संजीवनी के समान है। इस दिशा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.