वाराणसी, फरवरी 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान पल्हना इलाके के मां शारदा इंटर कॉलेज सिंहपुर सरैया में भारी लापरवाही सामने आई है। इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा 12 मार्च को है, लेकिन यहां शुक्रवार को ही प्रश्नपत्र खोल दिया गया। इसके बाद परीक्षार्थियों की अनुपस्थिति दर्शाते हुए रिपोर्ट भेज दी गई। मामला उजागर होते ही शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र की ओर से इंटर संस्कृत में एक भी छात्र के उपस्थित न होने की सूचना प्रेषित की गई थी। रिपोर्ट मिलने पर यूपी बोर्ड के वाराणसी स्थित क्षेत्रीय कार्यालय के सचिव विनोद राय, सहायक शिक्षा निदेशक नवल किशोर और प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार तत्काल केंद्र पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्राथमिक जांच में केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बाह्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.