आजमगढ़, जनवरी 20 -- फरिहा (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। निजामाबाद के एसडीएम चंद्रप्रकाश सिंह पर ब्लैक पॉटरी के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिल्पी को कमरे में बंदकर पीटने का आरोप लगा है। मंगलवार को लोगों ने फरहाबाद तिराहे पर जाम लगा दिया। उन्होंने शिल्पी का मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। अफसरों के समझाने पर डेढ़ घंटे बाद लोग शांत हुए। फरहाबाद निवासी शिवजतन प्रजापति को ब्लैक पॉटरी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए राज्य के साथ ही राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। उनके पिता राजेंद्र प्रजापति को ब्लैक पॉटरी में राष्ट्रपति पुरस्कार मिला है। शिल्पियों का कहना है कि जिला प्रशासन की ओर से फरहाबाद तिराहा के समीप ब्लैक पॉटरी उद्योग के लिए उन्हें 90 वर्ष के लिए भूमि का पट्टा मिला है। शिवजतन पट्टे की भूमि पर मिट्टी रखकर ब्लैक पॉटरी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.