नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- बिहार दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। पूर्णिया से ही विपक्ष पर भी जमकर बरसे। मोदी के निशाने पर कांग्रेस और आरजेडी रही। उन्होने कहा कि पिछली सरकारों में मखाना और मखाना किसानों की भी उपेक्षा की गई। वहीं राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि 'मैं दावे से कह सकता हूं कि ये जो आजकल यहां आकर चक्कर काटते हैं, उन्होंने मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'मैंने बिहार के आप लोगों से राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के गठन का वायदा किया था। केंद्र सरकार ने कल ही राष्ट्रीय मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। मखाना किसानों को अच्छी कीमत मिले, इसके लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बढ़ाया जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.