भभुआ, नवम्बर 11 -- (पेज चार) भगवानपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने विधानसभा चुनाव के एक दिन पूर्व सोमवार की रात आदर्श आचार संहिता के पालन के लिए चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में 11 लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों में सरैयां गांव के अमरजीत कुमार, चंदन कुमार राम, रंजीत कुमार, सुजीत कुमार, अशोक कुमार राम, सुनील कुशवाहा, श्रीराम कहार, गेनु कुमार, सुभाष कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रंजन कुमार, संदीप कुमार तथा रोहतास जिला के अमरा तालाब गांव के सदाब्रिज राम शामिल हैं। पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया है। सभी गिरफ्तार लोगों की पुलिस ने मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार को कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इसकी जानकारी थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने दी है। 7...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.