नैनीताल, जनवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड बार काउंसिल के आगामी चुनाव को लेकर नियुक्त चुनाव अधिकारी सेवानिवृत्त न्यायाधीश राम अवतार सिंह ने सभी उम्मीदवारों से चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत सही साबित होती है, तो उसका नामांकन या चुनाव जीतने की स्थिति में सदस्यता रद कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी सिंह ने बताया कि राज्य बार काउंसिल के चुनावों के लिए प्रत्येक उम्मीदवार से 1.25 लाख रुपये नामांकन शुल्क लिया गया है। यह शुल्क लौटाया नहीं जाएगा और इसका उपयोग चुनाव खर्चों को पूरा करने के लिए किया जाएगा। शेष राशि बचने पर इसे बार काउंसिल के कोष में जमा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव में विज्ञापन, घोषणा, टीवी, समाचार पत...