धनबाद, जनवरी 28 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता एसएसपी प्रभात कुमार ने नगर निगम चुनाव में भाग्य आजमाने वाले सभी प्रत्याशियों से अपील की है कि वे आदर्श अचार संहिता का अक्षरश: पालन करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अनावश्यक भीड़ जुटाना, बिना अनुमति जुलूस या सभा करना या भड़काऊ भाषण या पोस्टर-बैनर का उपयोग कानूनन अपराध की श्रेणी में आएगा। ऐसा करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी भ्रामक, भड़काऊ या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर सख्त नजर रखी जा रही है। एसएसपी ने मतदाताओं से भी अपील की कि वे किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या भय के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.