गिरडीह, फरवरी 9 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर रविवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। यह बैठक गिरिडीह नगर निगम के महापौर पद के सभी अभ्यर्थियों, बड़की सरैया नगर पंचायत एवं धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष पद एवं सभी वार्ड पार्षद के अभ्यर्थियों, प्रस्तावकों एवं समर्थकों के साथ हुई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी अभ्यर्थियों को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करनेवालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्याशियों को यह भी निर्देश दिया गया कि वे चुनाव प्रचार के दौरान मर्यादा एवं नियमों का पूर्णतः ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.