हमीरपुर, दिसम्बर 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में कोर्ट से धारा 82 के तहत हुई कार्रवाई के बाद मंगलवार को पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एमपी/एमएलए कोर्ट के अवकाश में होने की वजह से न्यायालय सीनियर डिवीजन निहारिका जायसवाल की कोर्ट में हाजिर हुई। जहां उन्होंने जमानती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। शाम को कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। इस दौरान कोर्ट के बाहर भाजपाइयों का जमावड़ा लगा रहा। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान साध्वी निरंजन ज्योति सहित, पूर्व राज्यमंत्री शिवचरण प्रजपाति, पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल, वर्तमान समय में भाजपा के राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, सुमेरपुर निवासी मधु महाराज सहित अन्य के विरुद्ध आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इनमें से कई लोगों ने कोर्ट में उपस्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.