छपरा, जनवरी 22 -- छपरा कोर्ट से मिली बड़ी राहत छपरा कोर्ट में विधायक हुए उपस्थित छपरा, नगर प्रतिनिधि। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में फंसे मांझी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के पुत्र रणधीर सिंह को गुरुवार को छपरा कोर्ट से बड़ी राहत मिली। एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायिक दंडाधिकारी संजय गुप्ता ने साक्ष्य के अभाव में विधायक रणधीर सिंह को बरी करने का आदेश दिया। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहे मामले का पटाक्षेप हो गया।विधायक रणधीर सिंह के खिलाफ भगवान बाजार थाना और नगर थाना में अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। आरोप था कि चुनाव आचार संहिता के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया। मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही थी। गुरुवार को सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलों को विस्तार से सुना गय...