मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। लोकसभा चुनाव-2014 के दौरान वैशाली लोस निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार रहीं लालगंज की पूर्व विधायक अन्नू शुक्ला को आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले में गुरुवार को बरी कर दिया गया। एसीजेएम-प्रथम पंकज कुमार तिवारी के विशेष कोर्ट (एमपी/एमएलए मामले) ने यह फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष उनके विरुद्ध विशेष कोर्ट में पर्याप्त साक्ष्य पेश नहीं कर सका। उन पर चुनाव प्रचार के दौरान बिना अनुमति के समर्थकों के साथ सरैया के कदम चौक बाजार पर चुनावी सभा करने का आरोप लगाया गया था। इस संबंध में सरैया थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सत्येंद्र राम ने 30 अप्रैल 2014 को एफआईआर दर्ज कराई थी। एफआईआर में उन्होंने कहा था कि 29 अप्रैल 2014 की शाम करीब 7.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि वैशाली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्दलीय उम्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.