जामताड़ा, दिसम्बर 14 -- आचार्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जामताड़ा, प्रतिनिधि। बेना फुटबॉल मैदान में एकल अभियान संभाग उत्तर झारखंड भाग संथालपरगना अंचल जामताड़ा के तत्वाधान में आचार्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय समाजसेवी मनोहर भैया उपस्थित हुए। उक्त समारोह में एक अभियान के अंचल सचिव संजय परशुरामका, अंचल कोषाध्यक्ष सुखदेव साहू, महिला समिति की अध्यक्ष आभा आर्या, अर्जुन सोरेन, अंचल अभियान प्रमुख अमित यादव, प्राथमिक शिक्षा प्रमुख राजेंद्र हांसदा, गतिविधि प्रमुख कपिलदेव टुडू, कार्यालय प्रमुख राजदेव बास्की तथा संचों के संच प्रशिक्षक तथा संचों के आचार्य एवं आचार्या उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में सभी आचार्य तथा आचार्या को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। वही मुख्य अतिथि ने कहा कि हर विद्यालय में आज क...