बदायूं, मार्च 22 -- आर्य समाज गुधनी के आचार्य संजीव रूप द्वारा होली के पर्व पर पर्यावरण की शुद्धि के लिए नि:शुल्क विशेष सामग्री का वितरित किया जा रहा है।शुक्रवार को उन्होंने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक बिल्सी हरीश शाक्य, भाजपा नेत्री सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख समरेर धीरज सक्सेना, जेल अधीक्षक डॉ. विनय कुमार द्विवेदी, आचार्य वेद व्रत आर्य, रजनी मिश्रा, डाक अधीक्षक देवेंद्र सिंह को विशेष सामग्री वितरित की। उझानी में प्रदीप ज्वैलर्स, अवनीश चंद्र गोयल, विनीत गोयल के सहयोग से सामग्री वितरित की। फ्यूचर लीडर स्कूल में भी सामग्री का वितरण किया गया। आचार्य संजीव रूप ने लोगों को बताया कि होली एक यज्ञ उत्सव है। इसमें गंदी चीज न डालें एवं व्यर्थ में लकड़ी न जलाएं। बद्री प्रसाद आर्य, राकेश आर्य, सत्यम आर्य, गोपाल आर्य, प्रश्रय आर्य मौजूद ...