हल्द्वानी, नवम्बर 5 -- हल्द्वानी। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रभु प्रेमी संघ ने जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज का जन्मोत्सव मनाया। समन्वय सेवा कुंज में भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन संध्या में दया त्रिपाठी ने भावपूर्ण भजन मेरे सदगुरू परम सुजान गुरू का कैसे वरन करूं प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन और कीर्तन के दौरान उपस्थित श्रद्धालु गुरु भक्ति में लीन दिखे। संघ के संरक्षक विजय बंसल, अध्यक्ष विमला गुप्ता, संगीता गुप्ता, नीमा साह, दया त्रिपाठी, दीपक जोशी, गीता चिलवाल, मालती उपाध्याय, योगेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। सभी ने समाजसेवा और आध्यात्मिक मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.