मऊ, फरवरी 3 -- मऊ, संवाददाता। संस्कार भारती जिला इकाई की ओर से भारतीय नाट्यशास्त्र एवं अभिनय कला के जनक आचार्य भरत मुनि की जयंती पर रविवार की शाम हिन्दी भवन के सभागार में साहित्य एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्कार भारती के पूर्व अध्यक्ष डा.रामनिवास राय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम सत्र में साहित्य गोष्ठी हुई। कार्यक्रम संयोजक, संस्कार भारती के साहित्य विधा प्रमुख नारायण प्रसाद पाण्डेय ने भरत मुनि दिवस के आयोजन पर प्रकाश डाला। जीवन राम इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नाट्यशास्त्र को आज के परिवेश में परिभाषित किया। डा.रामनिवास राय के अध्यक्षीय उद्बोधन के साथ कार्यक्रम का प्रथम सत्र पूर्ण हुआ। पूरे सत्र का सफल संचालन संस्कार भारती काशी प्रांत के पूर्व लोक कला प्रमुख प्रमोद राय ने किया। कार्यक्रम के द्वितीय स...