रामगढ़, फरवरी 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि दिगंबर जैन मंदिर रामगढ़ में परम पूज्य विश्व वंदनीय आचार्य भगवन् श्री 108 विद्यासागर महाराज की प्रथम समाधि स्मृति दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। आचार्य श्री के अंतिम समय में उनके साथ रहे मुनिश्री 108 पूज्य सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 अतुल सागर संघ के परम सानिध्य में समाधि दिवस का आयोजन सकल दिगंबर जैन समाज रामगढ़ की ओर से किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातः नित्य अभिषेक एवं शांति धारा मुनिश्री के मुखारविंद से कराई गई। उसके बाद चित्र अनावरण और दीप जलाकर मुनिश्री को शास्त्र भेंट किया गया। विनयांजलि सभा का आयोजन हुआ। जिसमें ललित चूड़ीवाल, राजेंद्र चूड़ीवाल, मानिक पाटनी, राजू पाटनी ,पंकज शास्त्री और योगेश सेठी आदि आचार्य श्री के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.