नोएडा, अक्टूबर 31 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो और बैटरी शो का शुक्रवार को पतंजलि फूड्स के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भरता के माध्यम से राष्ट्रीय समृद्धि लाने के पतंजलि के दृष्टिकोण पर जोर दिया। इस मौके पर आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि पतंजलि योग, आयुर्वेद और स्वदेशी एफएमसीजी उत्पादों की पहल के जरिए देश के विकास और रोजगार के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि सबसे सस्ता और सबसे अच्छा का हमारा मंत्र एक सिद्ध उदाहरण है, जिसके तहत हमारे उत्पाद भारत के कोने-कोने तक पहुंचते हैं। कंपनी स्वदेशी विनिर्माण को बढ़ावा देने, विदेशी निर्भरता कम करने और किफायती ऊर्जा समाधान देने के लिए सौर और बैटरी प्रौद्योगिकियों पर सक्रिय रूप से ध्यान केंद्रित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.