हरिद्वार, सितम्बर 27 -- हरिद्वार, संवाददाता। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने सिडकुल में गार्डन व्यू होटल का शुभारंभ किया। इस दौरान कई संत महापुरूष और अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। आचार्य बालकृष्ण ने होटल संचालक संजीव गुप्ता, प्रदीप शर्मा और विकास गोयल को शुभकामनाएं देकर कहा कि हरिद्वार धार्मिक नगरी होने के साथ अब सामाजिक और कार्पोरेट गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होटल सिडकुल क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को गति प्रदान करेगा और देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का माध्यम भी बनेगा। स्वामी रविदेव शास्त्री ने कहा कि हरिद्वार मुख्यतः धार्मिक नगरी है। लेकिन बदलते समय के साथ हरिद्वार देश की अर्थिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। इस अवसर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.