मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 7 -- रोहाना टोल प्लाजा पर श्री कल्कि धाम के आचार्य प्रमोद कृष्णम का भाजपाइयों के द्वारा फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। श्रीकल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम का मंगलवार को देवबंद जाते समय रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपाइयों के द्वारा भाजपा नेता पंकज त्यागी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। आचार्य ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए उनका काफिला रवाना हो गया। इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज त्यागी, विजयपाल त्यागी, टीनू त्यागी, शिवांक त्यागी, सन्जू त्यागी, वंश त्यागी, बरला मण्डल अध्यक्ष अंकुर त्यागी, योगेश त्यागी, हरिओम रोहाना, नित्यानंद त्यागी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...