भागलपुर, दिसम्बर 7 -- भागलपुर। हुसैनाबाद दुर्गा मंदिर और मोहद्दीनगर काली मंदिर के आचार्य पंडित शिव शंकर झा का 75 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शनिवार सुबह उन्होंने मानिकपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह से ही स्थानीय लोगों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और परिजन उनके आवास पर जुटने लगे। वहीं परिजनों ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार रविवार को बरारी श्मशान घाट में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...