मैनपुरी, जुलाई 30 -- क्षेत्र के ग्राम अलालपुर के महानंद अवधूत फाउंडेशन आश्रम पर 31 दिवसीय महाशिवपुराण कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के 20वें दिन आचार्य अंकित शुक्ल ने भगवान विष्णु को भगवान शिव द्वारा सुदर्शनचक्र प्रदान करने की कथा सुनाई। आचार्य ने कहा कि भगवान विष्णु को सुदर्शन चक्र भगवान शिव द्वारा प्रदान किया गया था। मान्यता है कि यह चक्र विश्वकर्मा द्वारा सूर्य के तेज से निर्मित हुआ था। भगवान शिव ने इसे धर्म की रक्षा हेतु भगवान विष्णु को सौंपा। यही सुदर्शन चक्र आगे चलकर भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों परशुराम व श्रीकृष्ण के पास भी रहा। महाभारत युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी सुदर्शन चक्र का प्रयोग किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...