रांची, जनवरी 16 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। मेदांता अस्पताल के पास स्थित आई क्यूब डिजिटल परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को माध्यमिक आचार्य नियुक्ति की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों ने बवाल काटा। छात्रों ने परीक्षा केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित करने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परीक्षा दो पालियों में आयोजित थी। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू होनी थी, लेकिन करीब 50 से 60 परीक्षार्थियों को एक घंटे देर से कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए। जब छात्रों ने इसका विरोध किया तो परीक्षा संचालकों ने आश्वासन दिया कि उन्हें अंत में एक घंटे अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हालांकि, शाम ठीक पांच बजे सभी कंप्यूटर स्वतः लॉक हो गए और छात्रों की परीक्षा बीच में रुक गई। समय से पहले कंप्यूटर बंद होने पर जब परीक्षार्थियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.