उरई, फरवरी 22 -- उरई।।शहर के पटेल नगर स्थित आचार्य नरेंद्र स्कूल में बने बूथ पर वोट सही करवाने के लिए बने बूथ में आए अजय कुमार ने बताया कि उनका वोट बना था लेकिन मिल नहीं रहा था। तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने कागज वहां पर बैठे कर्मचारी को दिए। इसके बाद उन्होंने उनका नए तरह से वोट बनवा दिया। वहीं पटेल नगर निवासी गुड्डू विश्वकर्मा ने बताया कि अपने बेटे का नया वोट बनवाने के लिए फॉर्म दिया और वहां पर बैठे बीएलओ से उसके बारे में जानकारी ली। उन्होंने जानकारी देकर उनसे फॉर्म भरवाया और अशवस्त किया कि अब उनका नाम सूची में शामिल हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...