अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, संवाददाता। जैन संत आचार्य 108 नमोस्तु सागर मुनिराज ससंघ शुक्रवार को अलीगढ़ पहुंचे। उन्होंने पहली बार खिरनी गेट स्थित लख्मीचंद पांड्या खंडेलवाल दिगंबर जैन ट्रस्ट परिसर में प्रवेश किया। वह मथुरा से राया, मुरसान ,हाथरस, सासनी से पद विहार करते हुए सुबह अलीगढ़ पहुंचे। शिवा गेस्ट हाउस आगरा रोड पर एकत्रित जैन समाज ने आचार्य की अगवानी की व बैंड बाजे के साथ सासनी गेट होते हुए बाग वाले मंदिर में प्रवेश कराया। जगह-जगह रास्ते में श्रावक-श्राविकाओं ने अपने घरों के आगे आरती उतारकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के मंत्री विजय कुमार जैन ने उनकी पाद प्रक्षालन, आरती उतारकर अगवानी की। राजीव जैन ने बताया कि कड़कड़ाती सर्दी और कोहरे में जैन संत का पद विहार उनकी कठोर तपस्या और संयम का प्रतीक है। यहां वह दिगंबर मुद्रा में कड़ाके की ठं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.