पटना, दिसम्बर 18 -- महावीर मंदिर के पूर्व सचिव व पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल की प्रथम पुण्यतिथि गुरुवार को मनायी गयी। मौके पर मुजफ्फरपुर स्थित उनके पैतृक गांव कोटियां, बरूराज में पुण्यतिथि समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने आचार्य को श्रद्धाजंलि दी। इसमें कहा गया कि आचार्य किशोर कुणाल बाल अस्पताल की स्थापना शीघ्र होगी। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल ने राज्य में अस्पतालों का चेन स्थापित कर जरूरतमंद लोगों की काफी मदद की है। वहीं सायण कुणाल ने कहा कि अपने पिता के दो बड़े काम पूरा करना उनके जीवन का लक्ष्य है। इसमें विराट रामायण मंदिर और 100 बेड का आचार्य किशोर कुणाल बाल अस्पताल की स्थापना शामिल है। दोनों का काम तेजी से चल रहा है। महाबलीपुरम से शिवलिंग मंगाया गया है। यह शिवलिंग जनव...