रामगढ़, जुलाई 26 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। एकल विद्यालय अभियान दक्षिण झारखंड संभाग, रांची अंचल रामगढ़ संच भुरकुंडा का एकदिवसीय आचार्य अभ्यास वर्ग शनिवार को खोपड़िया बाबा धर्मशाला में आयोजित हुआ। इसका मार्गदर्शन अंचल अभियान प्रमुख खिरेंद्र कुमार, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रखंड संयोजक किशोर कुमार और महिला समिति की पूर्व सचिव अनामिका श्रीवास्तव ने किया। किशोर कुमार ने कहा कि एकल अभियान संस्कार युक्त शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहा है, इसे सभी को सहयोग देना चाहिए। अनामिका श्रीवास्तव ने पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की और सभी 23 आचार्य दीदियों को कड़ी पत्ता का पौधा भेंट किया। खिरेंद्र कुमार ने कड़ी पत्ता के औषधीय गुणों की जानकारी दी, जो पाचन, बालों, त्वचा और हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। संच प्रमुख शांति देवी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.