मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर, जमालपुर में आज जीवन कौशल (लाइफ स्किल) पर आधारित एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा चयनित प्रतिष्ठित रिसोर्स पर्सन रवि प्रकाश पाठक और आकांक्षा ने संयुक्त रूप से संचालित किया। सत्र में विद्यालय के 40 शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आधुनिक शिक्षा में जीवन कौशलों के महत्व को गहराई से समझा। सत्र में विद्यालय के प्रधानाचार्य छठु साह और उप-प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विशेष अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर, मुंगेर पथ की प्रधानाचार्या किरण कुमारी भी उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...