ललितपुर, जनवरी 29 -- बानपुर,संवाददाता। कस्बा के मध्य 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर में इस युग के सर्वश्रेष्ठ संत का द्वितीय समाधि दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। यहां सुबह से भक्तजनों ने आचार्य श्री का पूजन अर्चन किया और पाठशाला के बच्चों ने सुन्दर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जैन समाज के लोगों ने शाम को भक्तांबर पाठ आयोजित किया। कस्बा में जैन व हिंदू समाज के प्रबुद्धजन मंदिर प्रांगण में एकत्रित होने लगे। भक्तांबर पाठ होने से पूर्व इस युग के संत आचार्यश्री विद्यासागर महामुनिराज के चित्र का अनावरण पारस नया मंदिर कमेटी अध्यक्ष व संयोजक मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद कुमार सर्राफ ने किया। कमेटी के ऑडिटर शैलेंद्र चौधरी, महेंद्र सिंघई ने दीप प्रज्जवलित करके सभी उपस्थित भक्तजनों को तिलक लगाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया। कस्बा के नजदीक टीकमगढ़ से बुलाई गई...