अररिया, मार्च 20 -- पलासी। पलासी प्रखंड के करोड़ दिघली गांव के वार्ड 13 में मंगलवार की देर शाम हुई अगलगी घटना में करीब दो दर्जन घर जलकर राख हो गए। इस अग्निकांड की घटना में करीब 15 लाख की सम्पत्ति नुकसान का अनुमान है। इस घटना में घरेलू सामग्री, अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर सहित करीब 15 लाख की सम्पत्ति जल कर खाक हो गये। अग्निपीड़ितों में जहिर उद्दीन, नाजीम, नसीम, मोसीम आदि का नाम शामिल है। पीड़ित परिवारों ने बताया कि जहिर उद्दीन के घर से उठीं आग की चिंगारी ने देखते ही देखते कई घरों को राख कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों सहित अग्निशमन वाहन ने आग पर काबू पाया। वही इस आगलगी घटना को लेकर सीओ सुशील कांत सिंह ने बताया कि स्थानीय कर्मचारी को घटना स्थल पर भेजा गया है। साथ ही साथ जांच प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया हैं। फिर आगे की कार्रवाई होगी। नरपतगंज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.