सुल्तानपुर, जनवरी 9 -- दोस्तपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के गोरई गांव में गुरुवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में एक ग्रामीण की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की इस घटना में हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। गांव निवासी दीप नारायण त्रिपाठी के घर में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर साड़ियां, अन्य कपड़े, बेड सहित घरेलू सामान और करीब दस हजार रुपये नकद जलकर नष्ट हो गए। घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग लगने की सूचना मिलने पर राजस्व टीम मौके पर पहुंची। टीम में शामिल कानूनगो राम प्रकाश उपाध्याय और लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया तथा अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.