मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- बंदरा। हत्था थाना क्षेत्र की पटसारा पंचायत के सखौरा गांव में मंगलवार की रात आग लगने से दो घर जल गए। अग्निपीड़ित जगदेव पासवान और कौली देवी के चिल्लाने पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग से हजारों रुपये की संपत्ति जलने का अनुमान है। सूचना पर अपर थानेदार कंचन कुमारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की। घटना की सूचना अंचल कार्यालय को दी गई है। बुधवार को अंचल कर्मी ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.