बलरामपुर, जनवरी 3 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत दुल्हनडीह में शुक्रवार रात अचानक आग लग जाने से सरकारी कागजात सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सरकारी कर्मचारी जगमोहन गौतम ने बताया कि वे चेंबर में सरकारी कार्य कर रहे थे, तभी बिजली चली गई। रात में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें बिस्तर तक पहुंचने पर घटना का पता चला। गनीमत यह रही कि परिवार सुरक्षित बच गया। पीड़ित ने बताया कि बिजली तार कटा होने से बड़ा हादसा टल गया। घटना से परिवार सदमे में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...