सीतामढ़ी, जून 8 -- सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बाजितपुर गांव के वार्ड संख्या 13 में बीती रात एक भीषण हादसा हो गया, जब रामकृपाल दास के घर में अचानक रात 11:30 बजे आग लग गई। इस घटना में उनका पूरा घर, खाद्य सामग्री, कपड़े, बर्तन और बेटी की शादी के लिए संजो कर रखे गए सभी सामान जलकर खाक हो गए। स्थानीय ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए आग पर काबू पाया, अन्यथा और बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष गगनदेव यादव, उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, मुखिया संजीव बाजितपुरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बैजू कुशवाहा, आईटी सेल के आदित्य कुशवाहा समेत कई स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। जहां घटनास्थल से अंचलाधिकारी को जानकारी दिया गया। इसके बाद केवल एक पंचायत के राजस्व कर्मचारी का मोबाइल नं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.